कैलास मानसरोवर के पहले जत्थे में शामिल कुल 49 लोगों का मंगलवार को उत्तरांचल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह कुमाऊं मंडल विकास निगम के काठगोदाम स्थित अतिथि गृह में कुंमाऊंनी वाद्ययंत्रों की धुन पर सभी 49 सदस्यों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। सभी तीर्थयात्री स्पर्श गंगा अभियान का टीशर्ट पहने हुए थे।
कैलास मानसरोवर की यात्रा पा जा रहा यह पहला जत्था दिल्ली से चलकर कुमाऊं मंडल विकास निगम के काठगोदाम स्थित अतिथि गृह पर दोपहर को पहुंचा। यात्रियों के बस से उतरते ही कुमाऊंनी वाद्ययंत्र, दमाऊं, मशकबीन की धु बजने लगी। वाद्ययंत्रों की मनमोहक धुन पर सभी यात्री खूब नाचे। पूरा माहौल बम बम बोले के गूंज से गुंजायमान हो गया। कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक डॉ बीना सुयाल, करुणा अधिकारी ने पारंपरिक परिधान में यात्रियों को तिलक लगाकर फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। इसके बाद यात्रियों का दल यहां अल्मोड़ा के लिए रवाना हो गया। पहले दल में यात्रियों की बात करें तो सबसे ज्यादा 21 यात्री दिल्ली के है, महाराष्ट्र के 13, गुजरात, उत्तराखंड व पश्चिम बंगाल से चार-चार, उत्तरप्रदेश के दो और जम्मू कश्मीर, झारखंड, हिमाचल प्रदेश के एक-एक यात्री शामिल हैं। यात्रियों के साथ लायजनिंग आफिसर विजय कुमार हैं जो कि जम्मू के रहने वाले हैं। बुधवार को बेस कैम्प पहुंचेगा कैलास यात्रियों का पहला दल : कैलास मानसरोवर यात्रा का पहला दल बुधवार को आधार शिविर धारचूला पहुंचेगा। यहां टीआरसी और आईटीबीपी के अधिकारी तीर्थयात्रियों को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में आने वाली कठिनाइयों और सावधानियों से यात्रियों को अवगत कराएंगे। इसके बाद यात्रियों का दल बेस कैम्प के लिए रवाना होगा। रात्रि विश्राम के बाद पैदल यात्रा शुरू होगी।
बुधवार, 2 जून 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें