शनिवार, 21 अगस्त 2010

रक्षाबंधन पर तोहफा

भाई-बहनों का त्योहार रक्षाबंधन के दिन सभी भाई अपनी-अपनी बहनों को उपहार तो देंगे ही साथ ही दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती शीलादीक्षित ने भी सभी बहनों को एक अनूठा उपहार देने का ऐलान किया है।
इस बार दिल्ली में सभी महिलाएं और युवतियां रक्षाबंधन के दिन दिल्ली परिवहन निगम की बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने बताया महिलाएं रक्षाबंधन के दिन अपने भाईयों को रक्षाबंधन बांधने के लिए आसानी पहुंच सके इसीलिए यह सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने कहा, ‘‘महिलाओं को रक्षाबंधन के दिन डीटीसी की सामान्य बसों तथा हरी लो-फ्लोर बसों से शाम पांच बजे तक मुफ्त यात्रा करने की इजाजत होगी।’’

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें